Weather alert : अगले 2 घंटे में बिहार के इन 15 जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

SHARE:

Weather alert

Weather alert : बिहार में मौसम का मिजाज एकबार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है कि अगले 2 से 3 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 घंटे में बिहार के पूर्णिया, जहानाबाद, गया, भागलपुर, कटिहार, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर और सीवान जिले में खतरों के बादल मंडरा रहे हैं। इसके साथ ही यहां मेघ-गर्जन और तेज हवा चलने के आसार हैं।

Weather alert
Weather alert

मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि तेज हवाओं और आंधी के दौरान पेड़ या पुराने मकानों के पास खड़े न हों। किसान अपने खेतों में काम रोक दें और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। बारिश और बिजली से बचाव के लिए लोगों को अपने घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। सड़क पर चलते समय सतर्कता बरतें और बिजली के खंभों या तारों से दूर रहें।

Weather alert
Weather alert

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह चेतावनी अचानक बदलते मौसम की स्थिति को देखते हुए जारी की गई है इसलिए लोग सतर्क रहें और मौसम विभाग की वेबसाइट व सोशल मीडिया पर समय-समय पर अपडेट लेते रहें।

Weather Alert
Weather Alert
और पढ़ें