Weather Forecast : बिहार में बिगड़ा मौसम, अगले 2–3 घंटे में इन 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

SHARE:

Aaj ka Mausam

Weather Forecast : बिहार में मौसम का मिजाज एकबार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है कि अगले 2 से 3 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 घंटे में बिहार के पूर्णिया, कटिहार, गोपालगंज, सीवान, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल और गया जिले के कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही यहां मेघ-गर्जन और तेज हवा चलने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें : तमन्ना भाटिया जीती हैं रॉयल लाइफ, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे आपके होश, करोड़ों का घर..लग्जरी कारें

Weather Forecast
Weather Forecast

मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि तेज हवाओं और आंधी के दौरान पेड़ या पुराने मकानों के पास खड़े न हों। किसान अपने खेतों में काम रोक दें और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। बारिश और बिजली से बचाव के लिए लोगों को अपने घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। सड़क पर चलते समय सतर्कता बरतें और बिजली के खंभों या तारों से दूर रहें।

Weather Forecast
Weather Forecast

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह चेतावनी अचानक बदलते मौसम की स्थिति को देखते हुए जारी की गई है इसलिए लोग सतर्क रहें और मौसम विभाग की वेबसाइट व सोशल मीडिया पर समय-समय पर अपडेट लेते रहें।

Weather Forecast
Weather Forecast
और पढ़ें