Rain Alert : बिहार में अगले 2 घंटे में इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, हो जाएं सावधान, अलर्ट जारी

SHARE:

Bihar Jharkhand Rain Alert 

Rain Alert : बिहार में मौसम का मिजाज एकबार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है कि अगले 2 से 3 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 घंटे में बिहार के गोपालगंज, सीवान, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, जमुई, सारण, मुजफ्फरपुर, रोहतास, गया, सीतामढ़ी, शिवहर, औरंगाबाद जिले के कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही यहां मेघ-गर्जन और तेज हवा चलने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें  : तेजप्रताप यादव ने गठबंधन के नाम का किया एलान, कहा : बिहार उनका परिवार, AI जनरेटेड वीडियो पर कांग्रेस पर बरसे

Rain Alert
Rain Alert

मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि तेज हवाओं और आंधी के दौरान पेड़ या पुराने मकानों के पास खड़े न हों। किसान अपने खेतों में काम रोक दें और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। बारिश और बिजली से बचाव के लिए लोगों को अपने घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। सड़क पर चलते समय सतर्कता बरतें और बिजली के खंभों या तारों से दूर रहें।

Rain Alert
Rain Alert

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह चेतावनी अचानक बदलते मौसम की स्थिति को देखते हुए जारी की गई है इसलिए लोग सतर्क रहें और मौसम विभाग की वेबसाइट व सोशल मीडिया पर समय-समय पर अपडेट लेते रहें।

Rain Alert
Rain Alert
और पढ़ें