Homeक्राइमबिहार में महिला सरपंच के साथ मारपीट, बदमाशों ने लाठी-डंडों से जमकर...

बिहार में महिला सरपंच के साथ मारपीट, बदमाशों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा

BHAGALPUR : बिहार (Bihar) के भागलपुर में एक महिला सरपंच को पंचायती करना महंगा पड़ गया. दरअसल, महिला सरपंच भूमि विवाद में गांव के लोगों के बीच गई हुई थी ताकि उनका मसला हल हो सके लेकिन ऐसा करना सरपंच को महंगा पड़ गया. लोगों ने महिला समेत 5 लोगों की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी. जिसमें सभी को गंभीर चोट आई है.

भूमि विवाद में मारपीट

जानकारी के मुताबिक जिले के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के गनोरा बहादरपुर पासी टोला में जमीन विवाद चल रहा था. जिसकी पंचायती करने के लिए महिला सरपंच मीरा देवी मौके पर पहुंची. लेकिन गुस्साए लोगों ने उनकी ही पिटाई कर दी. इस घटना में महिला सरपंच समेत 5 लोगों को जमकर लोगों ने लाठी से पिटाई की है.

इस घटना को लेकर सरपंच के बेटे राजीव कुमार ने बताया कि पप्पू चौधरी, विजय राम और गोपी राम का घर के पास ही एक जमीन विवाद हो रहा था. इसी दौरान विजयराम, गोपीराम, महेंद्र राम के बेटे सुनील राम, नरेश राम और सूरज कुमार ने पप्पू चौधरी के पुत्र शेखर चौधरी की बेरहमी से पिटाई कर दी. जिसमें शेखर समेत अन्य 5 लोग घायल हो गए.

इधर, राजीव कुमार ने कहा कि इस पिटाई में शेखर का हाथ टूट गया है. दूसरी ओर राजीव ने गोपाल राम, दीपक राम, पवन सिंह, गोपाल सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, धनंजय राम, जितेंद्र राम समेत अन्य कई लोगों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments