Homeबिहारशिवानंद तिवारी का सीएम नीतीश पर बेतुका बयान, कहा : उनके परिवार...

शिवानंद तिवारी का सीएम नीतीश पर बेतुका बयान, कहा : उनके परिवार में है ही कौन, बेटा…


PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है कि आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी (Shivanand Tiwari) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को लेकर विवादित बयान दिया है। परिवारवाद के मुद्दे पर शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार पर ये बयान दिया है।

शिवानंद तिवारी का बेतुका बयान

पटना में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए शिवानंद तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार के परिवार में कौन है। उनका इकलौता बेटा है। दुर्भाग्य है कि उनकी पत्नी भी नहीं हैं। नीतीश कुमार का बेटा भी लंबे इंतजार के बाद हुआ था। उसे मैं भी अपने बेटे की तरह ही मानता हूं।

शिवानंद तिवारी ने कहा कि सीएम नीतीश के बेटे ने सियासत में आने से साफ इनकार कर दिया है। ऐसे में नीतीश जी को अपने बेटे का एहसानमंद होना चाहिए कि उनके बेटे ने राजनीति से संन्यास ले लिया है और वो इसलिए ही परिवारवाद के आरोप से बच गए हैं।

पीएम मोदी के बयान के बाद प्रतिक्रिया

विदित है कि बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परिवारवाद को लेकर देश की सियासी पार्टियों पर निशाना साधा था और अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी को नकली समाजवाद बताकर उसका मजाक भी उड़ाया था। इसी दौरान पीएम मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ में कसीदे गढ़े थे और मुख्यमंत्री को समाजवाद का असली चेहरा बताया था।
उन्होंने कहा था कि लोहिया जी का परिवार कहीं नजर आता है क्या? जॉर्ज फर्नांडिस का परिवार कहीं नजर आता है क्या?

तीश बाबू का परिवार कहीं नजर आता है क्या? ये समाजवादी लोग हैं, कहीं इन सबका परिवार नजर आता है क्या? इसी बयान के बाद अब आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार के खिलाफ ये बड़ा बयान दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments