CK Nayudu Trophy : बिहार ने मिजोरम को दी जोरदार पटखनी, पारी और 211 रनों से हराया

SHARE:

CK Nayudu Trophy

CK Nayudu Trophy : सूरत के सीके पिथावाला ग्राउंड में खेले गए कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) (CK Nayudu Trophy) मुकाबले में बिहार ने मिजोरम को पारी और 211 रनों से हराया है। यह बिहार की इस सत्र की लगातार मजबूत जीतों में एक और अहम उपलब्धि रही।

CK Nayudu Trophy : बिहार मे मिजोरम को हराया

मिजोरम की टीम पहली पारी में बिहार के गेंदबाजों के सामने मात्र 91 रन पर सिमट गई थी। बिहार की ओर से सूरज कश्यप ने 6 विकेट और आदित्य राज ने 3 विकेट लेकर मिजोरम को दबाव में रखा। जवाब में बिहार ने पहली पारी में 362 रन बनाए। टीम के लिए आकाश राज ने 246 गेंद में 18 चौका और 5 छक्का लगाकर 177 रन की प्रभावी शतकीय पारी खेली, जबकि कप्तान सूरज कश्यप ने 55 रनों की पारी खेली।

ये भी पढ़ें : Ranji Trophy Bihar vs Meghalaya 2025 : अजॉय दुहन की सेंचुरी से मेघालय मजबूत

CK Nayudu Trophy
CK Nayudu Trophy

दूसरी पारी में भी मिजोरम की टीम बिहार के गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सकी और सिर्फ 60 रन पर सिमट गई। बिहार की ओर से सुमन कुमार ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 11.3 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट लिए। वहीं, सूरज कश्यप ने 3 विकेट और वासुदेव प्रसाद सिंह ने 2 विकेट अपने नाम किए। बिहार की गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों ही अनुशासित रहीं, जिसके परिणामस्वरूप मिजोरम को पूरे मैच में कोई ठोस साझेदारी नहीं मिल सकी।

मुख्य प्रदर्शन :

* आकाश राज : 177 रन (246 गेंद, 18 चौके, 5 छक्के)
* सूरज कश्यप : मैच में कुल 9 विकेट (पहली पारी 6, दूसरी पारी 3)
* सुमन कुमार : 11.3 ओवर, 2 मेडन, 22 रन, 5 विकेट
* वासुदेव प्रसाद सिंह : 6 ओवर, 2 मेडन, 22 रन, 2 विकेट

CK Nayudu Trophy
CK Nayudu Trophy

बिहार ने यह मुकाबला एक पारी और 211 रनों से जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टीम का अगला उद्देश्य आगामी मुकाबलों में इसी लय को बनाए रखना रहेगा।

और पढ़ें