Bihar 1st phase voting : बिहार चुनाव देखने पहुंचे 7 देशों के प्रतिनिधि, इस मतदान केन्द्र का किया दौरा

SHARE:

Bihar 1st phase voting

Bihar 1st phase voting : लोकआस्था के महापर्व के बाद अब बिहार में चुनावी महापर्व जारी है। पहले चरण की वोटिंग हो रही है। इस बीच बिहार के चुनावी समर को करीब से देखने के लिए 7 देशों के कुल 16 प्रतिनिधि बिहार पहुंचे हैं।

Bihar 1st phase voting : चुनाव देखने पहुंचे 7 देशों के प्रतिनिधि

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के अंतर्राष्ट्रीय निर्वाचक आगंतुक कार्यक्रम (IEVP) के तहत 7 देशों के कुल 16 प्रतिनिधि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की प्रक्रिया देख रहे हैं। जिन सात देशों के प्रतिनिधि बिहार पहुंचे हैं, उनमें इंडोनेशिया, कोलंबिया, फिलीपींस, फ्रांस, बेल्जियम, दक्षिण अफ्रीका और थाईलैंड शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :  बिहार चुनाव देखने पहुंचे 7 देशों के प्रतिनिधि, इस मतदान केन्द्र का किया दौरा

Bihar 1st phase voting
Bihar 1st phase voting

इन सभी विदेशी प्रतिनिधियों का मकसद दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव के संचालन और पारदर्शिता को करीब से देखना है। अंतरराष्ट्रीय निर्वाचक आगंतुक कार्यक्रम के तहत आए प्रतिनिधि बिहार चुनाव को देख रहे हैं। डेलिगेशन में शामिल फिलीपींस के प्रतिनिधियों ने मुजफ्फरपुर जिले में मतदान केंद्रों का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Bihar 1st phase voting
Bihar 1st phase voting

चुनाव आयोग के इस प्रोग्राम के तहत प्रतिनिधि उन सभी व्यवस्थाओं को देख रहे हैं, जो निष्पक्ष और सुरक्षित चुनाव कराने के लिए किए गए हैं। इसमें ईवीएम का संचालन और बूथ पर की गई तैयारियां शामिल हैं।

 

और पढ़ें