Attack on Deputy CM : डिप्टी सीएम के काफिले पर हमला, आरजेडी समर्थकों पर लगा आरोप

SHARE:

Attack on Deputy CM

Attack on Deputy CM : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए वोटिंग हो रही है। मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रही है लेकिन इस बीच एक बड़ी घटना हुई है, जहां बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर हमला हुआ है।

Attack on Deputy CM : काफिले पर हमला

बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की माने तो जब वे अपने निर्वाचन क्षेत्र के खोरियारी गांव में थे तो आरजेडी समर्थकों ने उनकी गाड़ी घेर ली और चप्पलें फेंकी। इसके साथ ही आरजेडी समर्थकों ने गोबर के साथ-साथ पत्थर भी फेंका है और मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस घटना के बाद उपमुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक से फ़ोन पर बात की है।

ये भी पढ़ें : Bihar Chunav Phase 1 Voting : दोपहर 1 बजे तक लालू प्रसाद के गृह जिले में सबसे अधिक वोटिंग, यहां देखें सभी जिलों का मतदान प्रतिशत

Attack on Deputy CM
Attack on Deputy CM

इसके साथ ही विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि “ये राजद के गुंडे हैं। सत्ता में आ रही है एनडीए इसलिए इनके छत पर बुलडोजर चलेगा। गुंडे मुझे गांव में जाने नहीं दे रहे हैं। विजय सिन्हा जीतने वाले हैं। उन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को भगा दिया और उसे वोट नहीं देने दिया।

Attack on Deputy CM
Attack on Deputy CM
और पढ़ें