Ravi Kishan : खेसारी लाल का नाम लेकर रवि किशन के करीबी को लॉरेंस गैंग की धमकी, कहा : यह तो ट्रेलर है…

SHARE:

Ravi Kishan

Ravi Kishan : गोरखपुर के बीजेपी सांसद रवि किशन के बाद अब उनके एक और करीबी को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी लॉरेंस गैंग के नाम पर दी गई है। बड़ी बात ये है कि धमकी देने वाले ने खुद को बिहार का बताया है और कहा है कि अंजाम बुरा होगा।

Ravi Kishan के करीबी को मिली धमकी

दरअसल, बीजेपी सांसद रवि किशन के निजी सचिव के बाद अब उनके घर पर कथा वाचन करने वाले प्रवीण शास्त्री को ये धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि ये धमकी उस वक्त मिली, जब वे देवरिया से कथा वाचन के बाद लौट रहे थे। ये धमकी बिहार नंबर के कॉल से आया। धमकी देने वाले ने कहा कि अपने सांसद को समझा दो, कोई प्रशासन नहीं बचा पाएगा। यह तो सिर्फ ट्रेलर है।

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी ने दी 4 वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, दिखाया ग्रीन सिग्नल, जानिए कौन-कौन सी हैं ये नई ट्रेनें

Ravi Kishan
Ravi Kishan

खेसारी लाल का नाम लेकर धमकी

प्रवीण शास्त्री की माने तो धमकी देने वाले ने भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का भी जिक्र किया और कहा कि खेसारी लाल को ऐसा-वैसा बोल दिया, बच नहीं पाओगे। उनके साथ रहते हो, देखता हूं कौन बचाता है? धमकी देने वाले ने प्रवीण शास्त्री को व्हाट्सएप पर मैसेज भी भेजा, जिसमें बीजेपी सांसद रवि किशन, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला और प्रवीण शास्त्री की तस्वीर पर क्रास का निशान था।

Ravi Kishan
Ravi Kishan

तफ्तीश में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। कॉल रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है। उसका लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है।

Ravi Kishan
Ravi Kishan

 

और पढ़ें