sugar mill : बिहार में अगले 5 साल में लगेंगे 25 चीनी मिल, सीमांचल के इस इलाके में भी लगेगी शुगर मिल

SHARE:

sugar mill

sugar mill : बिहार में अगले 5 साल में 25 चीनी मिल लगाए जाएंगे। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ये बड़ा एलान किया है। उन्होंने पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करते हुए ये घोषणा की है।

sugar mill : अमित शाह का एलान

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आने वाले 5 साल में हम 25 चीनी मिल बिहार में लगाएंगे। इनमें से एक पूर्णिया के बनमनखी में लगेगी। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि हम हमेशा विकास की बातें करते हैं। वे जंगलराज वाले विकास नहीं कर सकते।

ये भी पढ़ें : Ravi Kishan : खेसारी लाल का नाम लेकर रवि किशन के करीबी को लॉरेंस गैंग की धमकी, कहा : यह तो ट्रेलर है…

sugar mill
sugar mill

विरोधी दलों पर किया प्रहार

इसके साथ ही अमित शाह ने कहा कि ‘ये इलेक्शन दो खेमों में बंटा है। एक ओर बिखरा हुआ महाठगबंधन है। दूसरी ओर पांडव की तरह पूरी मजबूती से एक साथ खड़ा एनडीए है। पहले फेज की वोटिंग में लालू-तेजस्वी का सूपड़ा साफ हो चुका है। 160 से ज्यादा सीटें जीत कर हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रहे हैं।’

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी ने दी 4 वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, दिखाया ग्रीन सिग्नल, जानिए कौन-कौन सी हैं ये नई ट्रेनें

sugar mill
sugar mill

इसके साथ ही अमित शाह ने कहा कि मैं सीमांचल वासियों से पूछता हूं कि घुसपैठियों को बाहर करना चाहिए या नहीं। अभी राहुल-तेजस्वी ने घुसपैठिए बचाओ यात्रा निकाली थी। मैं कहना चाहता हूं कि हम एक-एक घुसपैठिए को बाहर करके रहेंगे। यहां जितने भी अवैध धंधे जंगलराज में घुसपैठियों ने बनाए हैं, उसे हम उखाड़ फेंकेंगे।

sugar mill
sugar mill

 

और पढ़ें