Homeराष्ट्रीयफरीदाबाद के लिंग्यास विद्यापीठ में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ आयोजन, देश-विदेश के...

फरीदाबाद के लिंग्यास विद्यापीठ में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ आयोजन, देश-विदेश के शिक्षाविदों का हुआ जुटान

फरीदाबाद : लिंग्यास विद्यापीठ, फरीदाबाद में 7 और 8 नवम्बर 2025 को “सिम्फनी ऑफ़ माइंडस : ब्लेंडिंग आइडियाज फ्रॉम एजुकेशन, ह्युमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज” दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया.

दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

यह सम्मेलन स्कूल ऑफ़ एजुकेशन तथा स्कूल ऑफ़ ह्युमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज तथा एक्रेम कैबेज यूनिवर्सिटी अल्बानिया के सहयोग से आयोजित किया गया. इसमें देश-विदेश के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और मीडिया पेशेवरों ने भाग लेकर शिक्षा, मानविकी और सामाजिक विज्ञानों के समन्वय की भूमिका पर विचार-विमर्श किया.

ये भी पढ़ें : भारत के इस बल्लेबाज ने रचा इतिहास, 8 गेंद पर 8 छक्के जड़ तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

lingyas vidyapeeth

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र का आयोजन 7 नवम्बर 2025 को किया गया, जिसमे जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, नई दिल्ली की प्रोफेसर डॉ. भारती शर्मा मुख्य अतिथि एवं कीनोट रहीं. उन्होंने आधुनिक युग में शिक्षा और मानविकी के बीच विकसित होते संबंधों पर अपने विचार साझा किये. सह कीनोट स्पीकर के रूप में एक्रेम काबेजयूनिवर्सिटी, अल्बानिया की प्रोफेसर मेरीटा इसाराज, हेड ऑफ़ इंटरनेशनल कोआर्डिनेशन प्रोजेक्ट्स एंड साइंटिफिक रिसर्च यूनिट ने उच्च शिक्षा में वैश्विक सहयोग के महत्व पर बल दिया.

lingyas vidyapeeth

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कृष्ण तिवारी (संस्थापक, संपादक- ज़ूम देल्ही), मानसी अरोड़ा (निदेशक संचार न्यूज़), अनीता अब्बी (निदेशक क्यूएआई यूके), डॉ. उचित कपूर (रिजनल डायरेक्टर, अर्थकल्प), शेख शकील( संस्थापक सम्पादक तेज न्यूज़), मनीष के. सिन्हा (एडिटर इन चीफ आफ्टर ब्रेक न्यूज़ पेपर) और शबीर खान (संस्थापक संपादक) उपस्थित रहे.

lingyas vidyapeeth
lingyas vidyapeeth

विश्वविद्यालय के संरक्षक डॉ. एम. के. सोनी, कुलपति, डॉ पीके गुप्ता, प्रो. वाइस चांसलर, डॉ. आर. चीनियन, मुख्य परिचालन अधिकारी प्रेम कुमार सलवान तथा मानविकी संकाय की डीन डॉ. विदुषी भारद्वाज शर्मा ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढाई. डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव ने सम्मेलन की रुपरेखा प्रस्तुत की और उद्घाटन सत्र का समापन डॉ. विदुषी भारद्वाज शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ.

lingyas vidyapeeth

तकनीकी सत्र और शोध प्रस्तुतियां

सम्मेलन के दूसरे दिन 8 नवम्बर को विभिन्न विभागों में कुल पांच तकनीकी सत्र आयोजित किये गए. दो दिनों में सौ से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किये गए, जिनमे लगभग दस प्रतिशत अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्र विदेशों से आए प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत किये गए.

lingyas vidyapeeth

सत्रों की अध्यक्षता प्रतिष्टित शिक्षाविदों ने की. फैशन डिज़ाइन विभाग में डॉ. नीमा पपनी (यूनिवर्सिटी ऑफ़ इलाहाबाद) एवं नीतू मल्होत्रा (सत्यम फैशन इंस्टिट्यूट नॉएडा), पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में प्रोफेसर डॉ. नीरज खत्री (आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी देहरादून), शिक्षा विभाग में डॉ. प्रवेश लता (जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी) एवं डॉ. सोनम बंसल (गुरुग्राम विश्वविद्यालय), इंग्लिश विभाग में डॉ. स्वाति शर्मा (गुरुग्राम विश्वविद्यालय) एवं डॉ. सुमित्रा हुएद्रोम (गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय), मनोविज्ञान विभाग में डॉ. गौरीशंकर कलोइया (क्लिनिकल साइकोलॉजी विशेषज्ञ) थे.

lingyans vidyapeeth

lingyas vidyapeeth

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments