HomeखेलAkash Choudhary : भारत के इस बल्लेबाज ने रचा इतिहास, 8 गेंद...

Akash Choudhary : भारत के इस बल्लेबाज ने रचा इतिहास, 8 गेंद पर 8 छक्के जड़ तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

Akash Choudhary : भारत के एक बल्लेबाज ने इतिहास रच दिया है। मेघालय के बल्लेबाज आकाश चौधरी ने वो कर दिखाया, जिसका हर कोई सपना देखता है लेकिन कामयाब नहीं हो पाता। आकाश चौधरी ने सूरत में खेले गये फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मेघालय की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए लगातार 8 छक्के लगाए और मात्र 11 गेंदों पर अर्धशतक जमाकर इतिहास रच दिया।

Akash Choudhary
Akash Choudhary

Akash Choudhary : 6,6,6,6,6,6,6,6 … लगातार 8 छक्के

आकाश चौधरी अब प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाने वाले बैट्समैन बन गये हैं। आकाश चौधरी ने अब वेन व्हाइट और क्लाइव इनमैन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए आकाश चौधरी ने लगातार 8 छक्के लगाए। इनमें एक ओवर में लगातार छह छक्के भी शामिल हैं। आकाश चौधरी ने अपनी पारी में 14 गेंद खेलते हुए 50 रन बनाए। इस दौरान एक भी चौका नहीं लगाया जबकि लगातार 8 छक्के लगाए। आकाश चौधरी की इस दमदारी पारी के दम पर मेघालय ने पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 628 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

ये भी पढ़ें : IND vs SA Test Series : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, पंत के साथ इस धमाकेदार बैट्समैन की भी वापसी

Akash Choudhary
Akash Choudhary

अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड

आकाश चौधरी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में मेघालय की पारी के 126वें ओवर में गेंदबाज लिमर डाबी के खिलाफ लगातार 6 छक्के जड़कर तहलका मचा दिया।

Akash Choudhary
Akash Choudhary

कौन हैं आकाश चौधरी ?

25 वर्षीय आकाश चौधरी ने साल 2019 में नागालैंड के खिलाफ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पदार्पण किया था। वह अब तक 30 फर्स्ट क्लास, 28 लिस्ट A और 30 टी20 मैच खेल चुके हैं। आकाश के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 87, लिस्ट A में 37 और टी20 में 28 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास में 2 अर्धशतकों की मदद से 503 रन और लिस्ट A में 203 रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास में उनके नाम 3 बार 5 विकेट हॉल है तो एक बार 10 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments