Homeराष्ट्रीयDelhi Blast : लालकिला धमाके की जांच के लिए बनी NIA की...

Delhi Blast : लालकिला धमाके की जांच के लिए बनी NIA की 10 अफसरों की स्पेशल टीम, ये सुपरकॉप कर रहे हैं नेतृत्व

Delhi Blast : दिल्ली के लालकिला के पास हुए जोरदार ब्लास्ट के बाद देश की सुरक्षा और जांच एजेंसियां एक्शन में आ गयी है। देश के अलग-अलग ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। वहीं, एनआईए ने भी जांच का जिम्मा संभाल लिया है।

Delhi Blast : स्पेशल 10 टीम का गठन

जांच का जिम्मा संभालते हुए एनआईए ने टीम गठित कर दी है। सूत्रों के मुताबिक NIA एडीजी विजय साखरे के नेतृत्व में ये टीम गठित की गई है। एनआईए ने इसके लिए 10 स्पेशल अधिकारियों की टीम बनाई है। ये अधिकारी अपने फील्ड में काफी माहिर माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें : Delhi Blast Doctors Connection : दिल्ली ब्लास्ट में ‘डॉक्टर्स कनेक्शन’!, इन हॉस्पिटल से जुड़े तार, देशभर में अलर्ट, यहां जानिए पूरा डिटेल

Delhi Blast
Delhi Blast

NIA ने शुरू की जांच

एनआईए की इस टीम में आईजी, 2 डीआईजी, 3 एसपी और शेष डीएसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को गृह मंत्रालय ने लालकिला ब्लास्ट मामले की जांच एनआईए को सौंपी थी। आज एनआईए डीजी और आईबी चीफ की मुलाकात भी हो रही है।

Delhi Blast
Delhi Blas

एनआईए की टीम आज जम्मू-कश्मीर पुलिस, दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस से फरीदाबाद मॉड्यूल की तमाम केस डायरी अपने कब्जे में लेगी। वहीं, NIA ने भी केस दर्ज करते हुए फौरन जांच शुरू कर दी है। कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनके पूछताछ की जा रही है।

Delhi Blas
Delhi Blas

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments