RK Singh : बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर आ रही है कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री और आरा के पूर्व सांसद आरके सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उनपर पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से कार्रवाई की गई है।
RK Singh : आरके सिंह निलंबित
गौरतलब है कि आरके सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान बीजेपी नेताओं पर सवाल खड़े किए थे और सम्राट चौधरी को तारापुर में वोट नहीं देने की अपील की थी। इसके साथ ही उन्होंने अनंत सिंह समेत कई दागदार नेताओं पर भी सवाल खड़े किए थे।
ये भी पढ़ें : Nowgam Blast : नौगाम थाने में हुआ जोरदार ब्लास्ट, 9 की मौत, थर्रा उठा पूरा इलाका

वे शाहाबाद क्षेत्र में पीएम मोदी की रैलियों में भी नहीं गये थे और वे लगातार पार्टी की नीतियों के खिलाफ बोल रहे थे। हालांकि, चुनाव के वक्त बीजेपी ने उनके किसी प्रश्न का जवाब नहीं दिया और इलेक्शन खत्म होते ही पार्टी विरोधी गतिविधियों के तहत दल से निकाल दिया।
