HomeबिहारPrashant Kishor : करारी हार के बाद प्रशांत किशोर कर सकते हैं...

Prashant Kishor : करारी हार के बाद प्रशांत किशोर कर सकते हैं बड़ा एलान, करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

Prashant Kishor : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज की करारी हार हुई है। बिहार की सियासी पिच पर पार्टी कोई कमाल नहीं दिखा सकी और उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं की। पार्टी के एक भी प्रत्याशी बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके। ऐसे में प्रशांत किशोर की रणनीतियों पर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

Prashant Kishor
Prashant Kishor

Prashant Kishor : पीके कर सकते हैं बड़ा एलान

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार और आलोचना के बाद अब जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर मीडिया के सामने आने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक प्रशांत किशोर कल यानी रविवार को राजधानी पटना में 11 बजे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम और पार्टी की अगली रणनीतियों पर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। कहा जा रहा है कि 11 बजे होने वाले इस प्रेस कांफ्रेंस में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पार्टी की आगामी रणनीतियों को लेकर कोई बड़ा एलान भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Chirag meets CM Nitish : प्रचंड जीत के बाद CM आवास पर हलचल तेज, चिराग समेत कई नेता पहुंचे, कल होगा विशेष कार्यक्रम

Prashant Kishor
Prashant Kishor

उदय सिंह ने कही ये बातें

वहीं, जन सुराज के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह आज मीडिया के सामने आए और कहा कि आरजेडी के आने के डर से हमारे वोट एनडीए की तरफ चले गये। हमें 15 फीसदी वोट मिलते लेकिन 4 फीसदी से भी कम आए। अब हम अपने से भी पूछ रहे हैं कि हमें इतने कम वोट कैसे मिले?

ये भी पढें : RK Singh : आरके सिंह 6 साल के लिए बीजेपी से निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से हुई कार्रवाई

गौरतलब है कि बिहार चुनाव में उनकी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। अधिकांश सीटों पर पार्टी ने उम्मीद के विपरीत प्रदर्शन किया है लिहाजा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

Prashant Kishor
Prashant Kishor
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments