Deputy CM in Bihar : बिहार में डिप्टी सीएम के नाम में बदलाव नहीं, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने रहेंगे डिप्टी सीएम

SHARE:

sadhguru congratulates

Deputy CM in Bihar : बिहार में डिप्टी सीएम के नाम में कोई बदलाव नहीं होगा। बीजेपी विधायक दल के नेता के सम्राट चौधरी और उपनेता के तौर पर विजय कुमार सिन्हा चुन लिए गये हैं। वे दोनों ही एक बार फिर बिहार के डिप्टी सीएम बनेंगे। उनके नाम का एलान यूपी के डिप्टी सीएम और पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य ने किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये जोड़ी फिट भी है और हिट भी है। वहीं, सम्राट चौधरी ने कहा कि बड़ी जिम्मेदारी मिली है और पार्टी को धन्यवाद।

Deputy CM in Bihar : डिप्टी सीएम के नाम में बदलाव नहीं

गौरतलब है कि बीजेपी विधायक दल की बैठक में इन दोनों नामों पर मुहर लगी और सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया। इससे पहले नीतीश कुमार को जेडीयू विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वहीं, गौरतलब है कि आज दिनभर बैठकों का दौर जारी रहेगा। दोपहर साढ़े तीन बजे विधानसभा स्थित सेंट्रल हॉल में एनडीए विधानमंडल दल की बैठक होगी। एनडीए में शामिल सभी 5 दलों के विधायक नीतीश कुमार को नेता चुनेंगे। उसके बाद नीतीश कुमार राजभवन जाएंगे और मौजूदा सरकार के मुख्यमंत्री के तौर पर राज्यपाल को इस्तीफा देंगे। साथ ही राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के सामने सरकार बनाने का दावा रखेंगे।

ये भी पढ़ें : Nitish Kumar : नीतीश कुमार चुने गये JDU विधायक दल के नेता, कल होगा शपथग्रहण, यहां देखिए मंत्रियों की संभावित लिस्ट

Deputy CM in Bihar
Deputy CM in Bihar

कल होगा शपथग्रहण

विदित है कि बिहार में शपथ ग्रहण का काउंटडाउन शुरू हो गया है। नीतीश कुमार गुरुवार को यानी कल सुबह साढ़े 11 बजे गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ एनडीए के विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। गांधी मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ-साथ कई बड़े नेता भी शामिल होंगे।

Deputy CM in Bihar
Deputy CM in Bihar
और पढ़ें