10vi Baar Nitish Kumar live : रिकॉर्ड 10वीं बार…नीतीशे कुमार, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, जानिए कौन-कौन बना मंत्री?

SHARE:

10vi Baar Nitish Kumar live

10vi Baar Nitish Kumar live : JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कुल 27 माननीयों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू समेत एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

10vi Baar Nitish Kumar live
10vi Baar Nitish Kumar live

10vi Baar Nitish Kumar live: CM नीतीश की टीम ने लिया शपथ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें भी राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शपथ दिलायी। गौरतलब है कि वे तारापुर सीट पर बंपर जीत के साथ विधानसभा पहुंचे हैं। वे दूसरी बार बिहार के उपमुख्यमंत्री बने हैं। उनकी माता भी विधायक रही हैं। इसके बाद बीजेपी के कद्दावर नेता विजय कुमार सिन्हा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वे लखीसराय सीट से 5वीं बार विधायक बने हैं। वे विपक्ष के नेता भी रहे हैं और साथ ही मंत्री भी रह चुके हैं। वे दूसरी बार डिप्टी सीएम बने हैं। बिहार विधानसभा के स्पीकर भी रह चुके हैं।

10vi Baar Nitish Kumar live
10vi Baar Nitish Kumar live
10vi Baar Nitish Kumar live
10vi Baar Nitish Kumar live

इसके साथ ही विजय कुमार चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पाण्डेय, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। ये सभी माननीय पूर्व की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। इसके बाद लेसी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन और सुनील कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इनमें से कई चेहरे पूर्व की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। इनमें लेसी सिंह लगातार चौथी बार धमदाहा सीट से निर्वाचित हुई है। वे पूर्व में भी मंत्री रह चुकी है। वहीं, मदन सहनी भी इसके पहले की सरकार में समाज कल्याण मंत्री रह चुके हैं। वे बहादुरपुर सीट से निर्वाचित हुए हैं।

10vi Baar Nitish Kumar live
10vi Baar Nitish Kumar live

ये भी पढ़ें : Rohini Acharya : ‘मेरा मायका छुड़वाया…अनाथ बना दिया’, रोहिणी आचार्य का फिर छलका दर्द, कहा : किसी घर में न पैदा हो मेरी जैसी बेटी

इन्होंने भी ली शपथ

इसके बाद जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेन्द्र मेहता, नारायण प्रसाद और रमा निषाद ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें बीजेपी कोटे से रमा निषाद मल्लाह समाज से आती है। वे पहली बार विधायक बनी हैं।
संजय सिंह टाइगर बीजेपी कोटे से मंत्री बने हैं। वे आरा से जीतकर आए हैं। वहीं, मधुबनी की खजौली सीट से जीतकर आए अरुण शंकर प्रसाद भी मंत्री बने हैं। वे 2020 से लगातार खजौली सीट से विधायक हैं।

10vi Baar Nitish Kumar live
10vi Baar Nitish Kumar live

इसके बाद राजपूत समाज से आने वाले श्रेयसी सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनके पिता दिग्विजय सिंह भी केन्द्रीय मंत्री रह चुके हैं। ये अंतर्राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज हैं। वे कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीत चुकी हैं। इसके साथ ही लखेन्द्र कुमार रौशन, डॉ. प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ ली।

10vi Baar Nitish Kumar live
10vi Baar Nitish Kumar live
और पढ़ें