Anant Singh : अनंत सिंह को लगा बड़ा झटका, खारिज हुई जमानत याचिका, अभी जेल में ही रहेंगे ‘छोटे सरकार’

SHARE:

Anant Singh News

Anant Singh : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मोकामा सीट पर बंपर जीत हासिल करने वाले बाहुबली विधायक अनंत सिंह को करारा झटका लगा है। दुलारचंद हत्याकांड विशेष अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।

Anant Singh : अनंत सिंह को लगा बड़ा झटका

कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अनंत सिंह को जमानत देने से इनकार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर अनंत सिंह अब पटना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने पर विचार कर रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले महीने बाहुबली दुलारचंद हत्याकांड में उन्हें कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा था। इसके बाद से ही वे पटना के बेऊर जेल में बंद हैं।

Anant Singh
Anant Singh

ये भी पढ़ें : नीतीश कुमार और बेटे निशांत में दिखी गजब की बॉन्डिंग, शपथ ग्रहण के बाद का VIDEO देख हो जाएंगे इमोशनल

बाहुबली दुलारचंद यादव की हुई थी हत्या

गौरतलब है कि बेऊर जेल में रहते ही अनंत सिंह ने मोकामा से चुनाव जीता है। आपको बता दें कि 30 अक्टूबर को मोकामा के टाल क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान बाहुबली दुलारचंद यादव का मर्डर हो गया था, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। दुलारचंद यादव जनसुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे थे, तभी अनंत सिंह और पीयूष का काफिला आमने-सामने आया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

Anant Singh
Anant Singh

इस दौरान दोनों पार्टियों के समर्थकों का टकराव हुआ। पत्थरबाजी के साथ-साथ फायरिंग हुई। इस झड़प के दौरान ही दुलारचंद यादव की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में काफी बवाल मचा था।

Anant Singh
Anant Singh
और पढ़ें