Earthquake : फिर हिली धरती, भूकंप के झटके किए गये महसूस, दहशत में घर से बाहर निकले लोग

SHARE:

Earthquake

Earthquake : एकबार फिर धरती हिली है और भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल गये। भूकंप के झटकों के बाद अबतक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आयी है।

Earthquake : फिर हिली धरती

दरअसल, भारत के साथ-साथ पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं। हिमाचल प्रदेश के चंबा में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गये, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.4 मापी गई है। भूकंप रात 12 बजकर 39 मिनट पर आया। जमीन के भीतर इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही।

Earthquake
earthquake

रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता

वहीं, पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता यहां 5.2 रही। वहीं, भूकंप का केन्द्र 135 किलोमीटर की गहराई में था लिहाजा इसका अधिक प्रभाव नहीं पड़ा। भूकंप के ये झटके अफगानिस्तान तक महसूस किए गये। यहां भी किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें : Earthquake : भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, 5.8 की रही तीव्रता, घरों से बाहर भागे लोग

बताया जा रहा है कि रात दो बजे पाकिस्तान में भूकंप के झटके पहली बार महसूस किए गये। इसके बाद फिर सुबह 3 बजे के करीब दूसरा झटका महसूस किया गया, जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केन्द्र पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर था।

Earthquake
earthquake

कैसे आता है भूकंप?

विशेषज्ञों की माने तो भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकराना है। दरअसल, पृथ्वी के अंदर 7 प्लेटें होती है, जो लगातार घूमती रहती है लेकिन जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बनता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं।

Earthquake
earthquake

सतह के कोने मुड़ जाने के बाद वहां प्रेशर बनता है और प्लेट्स टूटने लगती है। इनके टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती हैं, जिसकी वजह से धरती हिलने लगती है। इसे ही भूकंप कहा जाता है।

और पढ़ें