Murder of VIP leader : मुकेश सहनी की पार्टी के नेता की हत्या, बदमाशों ने सिर और सीने में मारी गोली, मचा हड़कंप

SHARE:

Murder of VIP leader

Murder of VIP leader : बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एकबार फिर तांडव मचाया है और पुलिस को खुली चुनौती देते हुए मुकेश सहनी की पार्टी VIP के नेता की अहले सुबह गोली मारकर हत्या कर दी है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Murder of VIP leader : वीआईपी नेता की हत्या

दरअसल, मोतिहारी के दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव में शुक्रवार की सुबह 6 बजे VIP नेता कामेश्वर सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे सुबह-सवेरे वॉशरुम से आने के बाद घर के बाहर नल पर हाथ-पैर धो रहे थे, तभी घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक इस दौरान 10 राउंड फायरिंग की गई।

ये भी पढ़ें : Earthquake in Bihar : बिहार में आया भूकंप, घर से बाहर भागे लोग, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता और कहां रहा केंन्द्र

Murder of VIP leader
Murder of VIP leader

इस फायरिंग के दौरान कामेश्वर सहनी को 5 गोलियां लगीं। इनमें 4 गोली सिर और 1 गोली सीने में लगी, जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों की माने तो चुनावी रंजिश की वजह से उनकी हत्या हुई है।

Murder of VIP leader
Murder of VIP leader

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, इस वारदात की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV की भी जांच शुरू कर दी गई है। फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की शिनाख्त हो सके।

और पढ़ें