Earthquake in Bihar : बिहार में आया भूकंप, घर से बाहर भागे लोग, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता और कहां रहा केंन्द्र

SHARE:

Earthquake

Earthquake in Bihar : बिहार में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गये हैं। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल गये। बिहार में भूकंप के झटके किशनगंज और अररिया में महसूस किए गये हैं। पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसके साथ ही कोलकाता में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गये हैं।

Earthquake in Bihar : बिहार में आया भूकंप

भूकंप का केंद्र बांग्लादेश की राजधानी ढाका से 42 किमी दूर नर्सिंगदी में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है। लोगों की माने तो भूकंप के झटके काफी कम देर तक रहे लेकिन इन झटकों के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल अबतक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आयी है।

ये भी पढ़ें : Earthquake : फिर हिली धरती, भूकंप के झटके किए गये महसूस, दहशत में घर से बाहर निकले लोग

Earthquake in Bihar
Earthquake in Bihar

इससे पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं। हिमाचल प्रदेश के चंबा में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गये, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.4 मापी गई है। भूकंप रात 12 बजकर 39 मिनट पर आया। जमीन के भीतर इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही।

रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता

वहीं, पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता यहां 5.2 रही। वहीं, भूकंप का केन्द्र 135 किलोमीटर की गहराई में था लिहाजा इसका अधिक प्रभाव नहीं पड़ा। भूकंप के ये झटके अफगानिस्तान तक महसूस किए गये। यहां भी किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

Earthquake in Bihar
Earthquake in Bihar

बताया जा रहा है कि रात दो बजे पाकिस्तान में भूकंप के झटके पहली बार महसूस किए गये। इसके बाद फिर सुबह 3 बजे के करीब दूसरा झटका महसूस किया गया, जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केन्द्र पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर था।

कैसे आता है भूकंप?

विशेषज्ञों की माने तो भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकराना है। दरअसल, पृथ्वी के अंदर 7 प्लेटें होती है, जो लगातार घूमती रहती है लेकिन जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बनता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं।

Earthquake in Bihar
Earthquake in Bihar

सतह के कोने मुड़ जाने के बाद वहां प्रेशर बनता है और प्लेट्स टूटने लगती है। इनके टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती हैं, जिसकी वजह से धरती हिलने लगती है। इसे ही भूकंप कहा जाता है।

और पढ़ें