Attack on JDU Leader : जेडीयू नेता पर जानलेवा हमला, घात लगाकर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, मची सनसनी

SHARE:

Attack on JDU Leader

Attack on JDU Leader : भोजपुर में बेखौफ बदमाशों ने जेडीयू नेता पर जानलेवा हमला किया है, जिसके बाद सियासी गलियारे में सनसनी मच गई है। बदमाशों ने जेडीयू नेता की कमर के पास चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इस घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Attack on JDU Leader : जेडीयू नेता पर हमला

ये पूरी वारदात भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव के पास की है, जहां बदमाशों ने जेडीयू नेता लीलावती उर्फ सोनम पटेल पर जानलेवा हमला किया है। इस हमले में वे बुरी तरह से जख्मी हो गई हैं। घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में कोइलवर सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

Attack on JDU Leader
Attack on JDU Leader

ये भी पढ़ें : Triple Murder : पटना में ट्रिपल मर्डर, मचा हड़कंप, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

बताया जा रहा है कि जेडीयू नेता लीलावती उर्फ सोनम पटेल जब घर से बाहर जा रही थी, तभी उनपर चाकू से वार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। वहीं, मामला सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। फिलहाल जेडीयू नेता की हालत खतरे से बाहर है।

Attack on JDU Leader
Attack on JDU Leader

 

और पढ़ें