Homeक्राइमTriple Murder : पटना में ट्रिपल मर्डर, मचा हड़कंप, पुलिस छावनी में...

Triple Murder : पटना में ट्रिपल मर्डर, मचा हड़कंप, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका

Triple Murder : पटना में ट्रिपल मर्डर की घटना ने एकबार फिर सनसनी मचा दी है। जानकारी के मुताबिक प्रॉपर्टी विवाद में तीन लोगों की हत्या हो गयी है। बेखौफ बदमाशों ने पहले 65 साल के अशर्फी नाम के एक शख्स को 6 गोलियां मार दी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। इसके बाद मर्डर कर भागने के दौरान भीड़ ने बदमाशों को घेर लिया और फिर पीट-पीटकर दोनों को मार डाला।

Triple Murder : पटना में ट्रिपल मर्डर

ये पूरी घटना पटना के रामकृष्णानगर के भूपतिपुर की है। बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग रहे थे, तभी घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर स्थानीय लोगों ने घेर लिया और फिर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। ये पूरा मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Bihar STF Raid : 50 हजार का इनामी कुख्यात गिरफ्तार, STF और बिहार पुलिस ने मोस्टवांटेड को दबोचा

Triple Murder
Triple Murder

तफ्तीश में जुटी पुलिस

इस वारदात के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी भी मौके पर पहुंच गये हैं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है और तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से 10 खोखे बरामद किए हैं।

Triple Murder
Triple Murder
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments