Bihar Women U23 team : वुमेंस अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलिट: मध्य प्रदेश के खिलाफ बिहार को मिली हार

SHARE:

Bihar Women U23 team

Bihar Women U23 team : वुमेंस अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलिट के अंतर्गत 25 नवंबर को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम, चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले में बिहार टीम को मध्य प्रदेश के खिलाफ 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन निर्धारित 20 ओवर में टीम 72/9 का स्कोर ही बना सकी। जवाब में मध्य प्रदेश ने लक्ष्य को 9.3 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Bihar Women U23 team : बुरी तरह हारी बिहार की टीम

बिहार की बल्लेबाजी शुरुआत से दबाव में रही। निक्की कुमारी ने 29 गेंदों पर 18 रन बनाए और यशिता सिंह ने 11 रन, कप्तान वैदेही यादव 7 रन बनाकर आउट हुईं। इनके अलावा हर्षिता और आर्या ने 8-8 रन बनाए, जबकि खुशबू सी कुमारी ने 6 रन जोड़े। तेजेस्वी और अंजलि पंडित ने 4-4 रन का योगदान दिया। टीम की सबसे लंबी साझेदारी 22 रनों की रही, जो यशिता सिंह और निक्की कुमारी के बीच हुई। निर्धारित 20 ओवरों में 72/9 का स्कोर टीम के खाते में जुड़ा।

Bihar Women U23 team
Bihar Women U23 team

आयुषि शुक्ला का धांसू प्रदर्शन

गेंदबाजी में मध्य प्रदेश की आयुषि शुक्ला ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि संस्कृत‍ि गुप्ता ने 3 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। सूची उपाध्याय ने भी 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मध्य प्रदेश ने एकमात्र विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। बल्लेबाजी में आयुषि शुक्ला ने 24 गेंदों पर 32 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

ये भी पढ़ें :  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वन-डे टीम का एलान, केएल राहुल को मिली कमान, इस दमदार खिलाड़ी की हुई एंट्री

दूसरी ओर अनुष्का शर्मा ने 23 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके शामिल थे। दोनों बल्लेबाजों के बीच 66 रनों की नाबाद साझेदारी ने टीम को 9.3 ओवर में 1 विकेट पर 76 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। बिहार की ओर से कप्तान वैदेही यादव ने 2 ओवर में 17 रन देकर एक मात्र विकेट लिया। सूर्या, आर्या, खुशी गुप्ता और तेजेस्वी ने भी गेंदबाजी की लेकिन टीम को अतिरिक्त सफलता नहीं मिली।

इस मुकाबले की ऑन-फील्ड अंपायरिंग धीरज कुमार सिंह और रूपेश खड्गी ने की जबकि मैच रेफरी की भूमिका में सौमिक सत्य देव चटर्जी मौजूद रहे। इस हार के साथ बिहार टीम टूर्नामेंट में आगे के मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ आगे बढ़ेगी।

और पढ़ें