HomeबिहारRabri Devi : राबड़ी देवी से छिन गया बंगला, खाली करना होगा...

Rabri Devi : राबड़ी देवी से छिन गया बंगला, खाली करना होगा 10 सर्कुलर रोड का आवास, मिला नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला?

Rabri Devi : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को अपना आवास खाली करना होगा। जी हां, दो दशक बाद लालू फैमिली को राबड़ी आवास खाली करने का नोटिस मिला है। बिहार भवन निर्माण विभाग ने उन्हें अब नया सरकारी आवास आवंटित कर दिया है लिहाजा अब उन्हें 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास को छोड़ना होगा और हार्डिंग रोड स्थित केन्द्रीय पूल आवास संख्या 39 में शिफ्ट होना होगा।

Rabri Devi
Rabri Devi

Rabri Devi : राबड़ी देवी से छिना बंगला

दरअसल, मंगलवार को भवन निर्माण विभाग ने मंत्रियों और बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष के लिए आवास आवंटित किया है। इस संबंध में औपचारिक पत्र भी जारी कर दिया गया है, जिसमें स्पष्ट लिखा है कि राबड़ी देवी बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के पद पर हैं लिहाजा उन्हें नेता प्रतिपक्ष के कोटे से हार्डिंग रोड का बंगला आवंटित किया जा रहा है।

Rabri Devi
Rabri Devi

ये भी पढ़ें : Nitish Cabinet : नीतीश कैबिनेट में 10 एजेंडों पर लगी मुहर, युवाओं के लिए खुला पिटारा, नये टाउनशिप, चीनी मिल और AI मिशन पर बड़ा फैसला

नियमों के मुताबिक जब कोई पूर्व मुख्यमंत्री के पद से हटकर किसी अन्य संवैधानिक पद पर चला जाता है तो उसे उसी पद के मुताबिक नया आवास आवंटित किया जाता है लिहाजा पुराना बंगला खाली करना होगा।

Rabri Devi
Rabri Devi
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments