Bihar : बिहार में 1600 अपराधियों की हिटलिस्ट तैयार, मनचले भी हो जाएं सावधान, यहां चला बुलडोजर

SHARE:

Bihar

Bihar : बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं। नई सरकार के गठन के बाद गृह विभाग की जिम्मेदारी संभालने वाले सम्राट चौधरी अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नक्शेकदम पर चल पड़े हैं। एक्शन में आते हुए उप मुख्यमंत्री ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी मुहिम छेड़ दी है।

Bihar में अपराधियों की हिटलिस्ट तैयार

वहीं, अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बिहार पुलिस भी तैयार है। बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने गुरुवार को कहा कि बिहार में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। 1600 लोगों की हिटलिस्ट तैयार कर ली गई है। माफिया राज को समाप्त किया जाएगा। इस सूची में भू-माफिया से लेकर बालू माफिया और बड़े-बड़े अपराधी भी शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ प्रमाणित दस्तावेज तैयार कर पूरी लिस्ट न्यायालय को सौंप दी गई है। कोर्ट का आदेश मिलते ही कार्रवाई तेज हो जाएगी और उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी। नीचे खबर से संबंधित और डिटेल है। 

ये भी पढ़ें : बिहार में होने वाला है कुछ बड़ा!, अमित शाह – सम्राट चौधरी की बंद कमरे में 30 मिनट तक हुई मुलाकात, बढ़ी हलचल

Bihar
Bihar

मजनुओं की अब खैर नहीं

इसके साथ ही डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि बिहार में अब मनचलों की भी खैर नहीं है। इन पर नकेल कसने के लिए एंटी-ईव टीजिंग स्क्वॉड बनाने का निर्णय लिया जा चुका है। अब स्कूल और कॉलेज के बाहर पुलिसकर्मी स्कूटी से पेट्रोलिंग करते दिखेंगे। इसके लिए 2000 स्कूटियां खरीदी जा रही हैं।

ये भी पढ़ें : 10-10 हजार रुपये इस दिन खाते में आएंगे 10 लाख महिलाओं के, CM नीतीश करेंगे ट्रांसफर

Bihar
Bihar

बिहार में भी चला बुलडोजर

गौरतलब है कि क्राइम कंट्रोल के लिए बिहार पुलिस एक्शन में आ गयी है। इसकी एक बानगी किशनगंज में देखने को मिली, जहां स्मैक के अवैध कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की और खगड़ा मेला ग्राउंड इलाके में स्मैक के 12 से अधिक अवैध अड्डों पर बुलडोजर चला दिया।

Bihar
Bihar
और पढ़ें