Chirag Paswan : चिराग पासवान की बिगड़ी तबीयत, एयरपोर्ट से लौटे घर

SHARE:

Chirag Paswan

Chirag Paswan : खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान की तबीयत बिगड़ गई है लिहाजा उन्हें एयरपोर्ट से ही आवास के लिए लौटना पड़ा। इस संबंध में उनके बहनोई और जमुई के सांसद अरुण भारती ने जानकारी दी।

Chirag Paswan : चिराग पासवान की बिगड़ी तबीयत

दरअसल, चिराग पासवान आज दिल्ली से पटना के लिए रवाना हुए लेकिन एयरपोर्ट पहुंचते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे अपने आवास के लिए लौट गये। वे आज पटना में LJPR के स्थापना दिवस कार्यक्रम में आने वाले थे लेकिन तबीयत नासाज होने की वजह से उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से घर लौटना पड़ा।

ये भी पढ़ें : बिहार में नौकरी और रोजगार का महाअभियान शुरू, जनवरी 2026 में सालभर का भर्ती कैलेंडर होगा रिलीज, जानिए खास बातें

Chirag Paswan
Chirag Paswan

कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन हुए मुखातिब

ये बातें LJPR के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मौजूद सांसद अरुण भारती ने मंच से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बतायी, जिसके बाद सभी चिंतित हो गये। हालांकि, उन्होंने ये भी बताया कि वे घर पहुंचते ही वे आप सभी को वीडियो कॉल के जरिए संबोधित करेंगे। इसके बाद चिराग पासवान ने ऑनलाइन ही पार्टी के कार्यक्रम को संबोधित किया और नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए।

Chirag Paswan
Chirag Paswan

ऑनलाइन संबोधन के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि हमें अपने संकल्प-पत्र को जमीन पर उतारना होगा। संगठन को मजबूत करना है। बिहार में एनडीए की बड़ी जीत को लेकर पीएम मोदी और सीएम नीतीश के प्रति भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमारे सभी 19 विधायक जनता की समस्याओं के समाधान में जुटेंगे।

Chirag Paswan
Chirag Paswan
और पढ़ें