Homeबिहारराजगीर जू सफारी का CM नीतीश आज करेंगे उद्घाटन, खुले में जानवरों...

राजगीर जू सफारी का CM नीतीश आज करेंगे उद्घाटन, खुले में जानवरों को देख रोमांचित होंगे सैलानी

PATNA : आखिरकार लंबे इंतजार के बाद बिहारवासियों की मुरादें पूरी होने जा रही है। राजगीर जू सफारी (Rajgir Zoo Safari) का लोग आज से लुत्फ उठा सकेंगे। ये जू सफारी आम लोगों के लिए खुल जाएगा और लोग बंद गाड़ियों में बैठकर इसका आनंद ले सकेंगे।

सीएम नीतीश करेंगे जू सफारी का उद्घाटन

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) आज ही राजगीर जू सफारी (Rajgir Zoo Safari) का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी और कैबिनेट के कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे। मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार और नीरज कुमार बबलू भी मौजूद रहेंगे।

रोमांचित होंगे सैलानी

191.12 हेक्टेयर में फैले राजगीर राजगीर जू सफारी को पर्यटन के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। लोग राजगीर जू सफारी घूमने को लेकर पहले से ही रोमांचित हैं और अब उन्हें लोकार्पण के बाद भ्रमण का मौका मिल पाएगा। बिहारवासियों के लिए ये अलग सा अनुभव होगा।

फिलहाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजगीर दौरे को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां की जा चुकी है। आपको बता दें कि राजगीर जू सफारी के निर्माण पर कुल 177 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

पटना जू से गये जानवर

पटना जू से 35 जानवर राजगीर जू सफारी गए हैं। बंगाल और गुजरात जू से भी शेर और बाघ लाए गए हैं। जू सफारी पार्क को स्वर्णगिरी पर्वत एवं वैभार गिरी पर्वत के बीच की घाटी वाले हिस्से में विकसित किया गया है। इसमें 72 हेक्टेयर क्षेत्रफल का पुराना मृग विहार भी मौजूद है।

इसमें निम्न वन्य जन्तुओं के लिए घेरान वाले पांच जोन (केज) बनाए गए हैं, जिनमें बाघ, शेर, तेंदुआ, भालू, हिरण, (चीता एवं सांभर), चिडियों के लिए एक एवियरी तथा तितलियों का एक पार्क है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments