Train Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें!, अगले 3 महीने तक इन ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक, यात्रा से पहले देख लें अपडेट

SHARE:

6 railway stations renamed

Train Cancelled : दिल्ली, पूर्वोत्तर और अन्य प्रमुख शहरों के लिए रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। भीषण ठंड और घने कोहरे की आशंका को देखते हुए पूर्व रेलवे और मालदा डिवीजन ने दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन को रद्द करने और फेरों में कटौती करने का फैसला लिया है।

Train Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें!

रेलवे की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान कई ट्रेनों के फेरों में भी कटौती की गई है। रद्द हुई ट्रेनों में गरीब रथ ,फरक्का एक्सप्रेस, गया कामख्या एक्सप्रेस जैसी मुख्य ट्रेनें भी शामिल हैं। 22405 भागलपुर-दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस दिसंबर माह में 4 दिनों के लिए निरस्त रहेगी। इसके साथ ही जनवरी में ये ट्रेन 9 दिनों के लिए निरस्त रहेगी।

ये भी पढ़ें : Cold alert : बिहार में इस साल पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इस दिन होगी शुरुआत, छह जिलों के लिए अलर्ट जारी

Train Cancelled
Train Cancelled

वहीं, 22406 भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस दिसंबर में 5 दिन, जनवरी में 4 दिन और फरवरी में भी 4 दिन तक नहीं चलेगी। साथ ही 14004 मालदा से नई दिल्ली न्यू फरक्का एक्सप्रेस 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक कैंसिल रहेगी। साथ ही 14003 नई दिल्ली से मालदा टाउन एक्सप्रेस 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक निरस्त रहेगी। 15619 गया कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस भी 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक रद्द रहेगी।

Train Cancelled
Train Cancelled

ये ट्रेनें भी रहेंगी निरस्त

रेल यात्रियों के लिए ये भी जानकारी है कि 1526 कामाख्या-गया साप्ताहिक 1 दिसंबर से 23 फरवरी तक निरस्त रहेगी। बड़ी बात ये है कि नवगछिया के रास्ते चलने वाली ट्रेनों को लेकर सोनपुर डिवीजन ने भी फैसले लिए हैं। सीमांचल एक्सप्रेस, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी रद्द रहेंगी। कई ट्रेनों के फेरों में भी कटौती होगी।

Train Cancelled
Train Cancelled

साथ ही मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस अब फरवरी के बाद चलेंगी. रद्द की गई ट्रेनों की सूची में विभिन्न मार्गों की ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे ने जिन ट्रेनों को रद्द किया है वो अब फरवरी के बाद ही चलेंगी। इसमें पूर्वोत्तर की ट्रेनें भी शामिल हैं।

और पढ़ें