Mostwanted arrest : बिहार एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है और पटना के मोस्टवांटेड और 12 साल से फरार वांछित को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम दुर्गेश मिश्रा है, जिसपर हत्या, रंगदारी, लूट और आर्म्स एक्ट सहित दर्जनों मामले दर्ज हैं।
Mostwanted arrest : पटना का मोस्टवांटेड गिरफ्तार
दरअसल, गुप्त सूचना मिलने के बाद बिहार एसटीएफ की टीम ने राजेन्द्र नगर इलाके के लोहानीपुर में जाल बिछाया और किराये के मकान से मोस्टवांटेड दुर्गेश मिश्रा उर्फ गोलू पंडित को धर-दबोचा। वह बुद्धा कॉलोनी के चकराम का रहवासी है और साल 2014 से ही फरार था और 12 सालों से लगाकार अपना ठिकाना बदल रहा था।
ये भी पढ़ें : निगरानी का छापा, इंस्पेक्टर के घर पर मारी रेड, काली कमाई का हुआ बड़ा खुलासा

हुलिया बदलकर रहता था दुर्गेश मिश्रा
यही नहीं, पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए उसने अपना हुलिया भी बदल लिया था। वह दाढ़ी-मूंछ शेव करने के साथ ही टोपी भी लगाता था ताकि पुलिस की नजरों से बच सके। वह लोहानीपुर इलाके में छिपकर रह रहा था और जल्द घर से बाहर नहीं निकलता था लेकिन जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली, तभी घेराबंदी करते हुए एसटीएफ ने उसे दबोच लिया।

कई मामलों में है वांछित
जानकारी के मुताबिक मोस्टवांटेड दुर्गेश मिश्रा पर मर्डर, रंगदारी, लूट और आर्म्स एक्ट सहित दर्जनों गंभीर मामले दर्ज हैं। दुर्गेश मिश्रा पर साल 2020 में पटना के बेऊर इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या और दानापुर के रूपसपुर, गोपालपुर तथा कोतवाली इलाकों में इंजीनियर के अपहरण का भी आरोप है।
