Nigrani ka chapa : निगरानी का छापा, इंस्पेक्टर के घर पर मारी रेड, काली कमाई का हुआ बड़ा खुलासा

SHARE:

Bihar Vigilance Raid

Nigrani ka chapa : भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए निगरानी विभाग की टीम एक्शन में आ गई है और लगातार छापेमारी करते हुए बड़ी कार्रवाई कर रही है। निगरानी की टीम ने पुलिस मुख्यालय स्थित अनुसंधान विभाग (कमजोर वर्ग) में तैनात पुलिस निरीक्षक माधव ठाकुर के ठिकानों पर रेड (Nigrani ka chapa) मारी है।

Nigrani ka chapa : निगरानी का छापा

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ये कार्रवाई (Nigrani ka chapa) उनके बेगूसराय और पटना स्थित आवास पर की है और 12 बैंक खातों के साथ-साथ जमीन के छह दस्तावेज और कई बीमा कंपनियों में निवेश के कागजात भी जब्त किए हैं। फिलहाल निगरानी की टीम कागजातों का विश्लेषण (Nigrani ka chapa) कर रही है। इसके साथ-साथ तलाशी और अनुसंधान का भी काम जारी है।

ये भी पढ़ें : BJP Neta Per Hamla : बिहार में बीजेपी नेता को अपराधियों ने मारी गोली, मची सनसनी

Nigrani ka chapa
FILE PHOTO

काली कमाई का खुला राज

निगरानी ब्यूरो की माने तो 2009 बैच के दारोगा रहे और वर्तमान में पुलिस निरीक्षक के पद पर तैनात माधव ठाकुर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में 26 नवंबर 2025 को निगरानी थाना कांड संख्या -100/25 दर्ज किया गया है।

Nigrani ka chapa
FILE PHOTO

उनके खिलाफ आय से अधिक करीब 25 लाख 22 हजार 145 रुपये अर्जित करने का आरोप है, जो कि उनकी कुल ज्ञात आय से करीब 47 प्रतिशत अधिक है।

और पढ़ें