Anant singh : बाहुबली विधायक अनंत सिंह का बदल गया पता, अब यहां नया सरकारी आवास हुआ आवंटित

SHARE:

Anant Singh News

Anant singh : जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह के सरकारी आवास का पता बदल गया है। अब उनका नया पता पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित आवास संख्या 11/08 होगा। ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर अनंत सिंह को पहले माल रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित था लेकिन अब उन्हें नया आवास आवंटित किया गया है।

Anant singh : अनंत सिंह का बदल गया पता

इस संबंध में अधिकारियों की माने तो ये एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसके तहत विधायकों के सरकारी आवास आवंटित किया जाता है लिहाजा इस क्रम में बाहुबली विधायक अनंत सिंह को भी नया आवास अलॉट किया गया है।

ये भी पढ़ें : RJD Leader shotdead : आरजेडी नेता की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप, इलाके में तनाव और दहशत

Anant Singh
Anant Singh

जेल में बंद हैं अनंत सिंह

गौरतलब है कि अनंत सिंह फिलहाल जेल में बंद हैं। वे बाहुबली छवि के कारण हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। 30 अक्टूबर 2025 को प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप लगने के बाद वोटिंग से पहले ही पुलिस ने अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। तब से वे जेल में बंद हैं। हालांकि, इन आरोपों के बावजूद उन्होंने मोकामा विधानसभा सीट से बंपर जीत हासिल की है।

Anant Singh
Anant Singh
और पढ़ें