RJD Leader shotdead : आरजेडी नेता की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप, इलाके में तनाव और दहशत

SHARE:

RJD Leader shotdead

RJD Leader shotdead : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। बेलगाम बदमाशों ने एकबार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए आरजेडी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

RJD Leader shotdead : RJD नेता की गोली मारकर हत्या

ये घटना मुजफ्फरपुर जिले के राम हरि थाना क्षेत्र के धर्मपुर चौक के पास की है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने आरजेडी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। वे धर्मपुर के निवासी थे और उनका नाम मंटू साह (35) है। वे ठेकेदारी के साथ-साथ धर्मपुर पंचायत के RJD युवा मोर्चा के अध्यक्ष थे।

ये भी पढ़ें : तीन विमानों को एकसाथ बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, एयरपोर्ट पर हाईअलर्ट

RJD Leader shotdead
RJD Leader shotdead

इलाके में दहशत

इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं स्थानीय लोगों में अपराधियों के दुस्साहस को लेकर नाराजगी है। वारदात की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद और पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीण माने और फिर पुलिस ने डेडबॉडी को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

RJD Leader shotdead
RJD Leader shotdead

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस ने मौके से तीन खोखे भी बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और अपराधियों की शिनाख्त में जुट गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है।

और पढ़ें