Homeराष्ट्रीयStock Market Today : डोनॉल्ड ट्रंप के इस बयान से भारतीय शेयर...

Stock Market Today : डोनॉल्ड ट्रंप के इस बयान से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, मचा हड़कंप

Stock Market Today : शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 490.23 प्वाइंट गिरकर 84612.46 पर (Stock Market Today) आ गया। निफ्टी 153.15 प्वाइंट गिरकर 25,807.40 पर आ गया। सोमवार को भी शेयर मार्केट के दोनों प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 और सेंसेक्स लाल निशान पर बंद हुए थे।

Stock Market Today : ट्रंप के बयान से मचा हड़कंप

दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ संकेत के बाद ये गिरावट देखी जा रही है। सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर एक टैरिफ लगाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने संकेत दिया है कि अमेरिका भारतीय चावल और कनाडाई फर्टिलाइजर जैसे कृषि उत्पादों पर नया टैरिफ लगा सकता है।

ये भी पढ़ें : IAS Transfer-Posting : बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गये 13 जिलों के डीएम, यहां देखें पूरी लिस्ट

Stock Market Today
Stock Market Today

नहीं करनी चाहिए डंपिंग – ट्रंप

डोनॉल्ड ट्रंप का कहना है कि कई किसान उनसे शिकायत कर रहे हैं कि सस्ते विदेशी आयात की वजह से उनके उत्पाद अमेरिकी बाजार में टिक नहीं पा रहे हैं। ट्रंप का कहना है कि उन्हें डंपिंग नहीं करनी चाहिए। हम इसका ख्याल रखेंगे। हालांकि, डोनॉल्ड ट्रंप ने ये नहीं बताया कि वे कौन-से कदम उठाने वाले हैं।

ये भी पढ़ें : School Timing Changed : ठंड बढ़ते ही बदली स्कूलों की टाइमिंग, अब सुबह 8 बजे के बाद ही खुलेंगे सरकारी और प्राइवेट स्कूल 

Stock Market Today
Stock Market Today

भारतीय चावल कंपनियों के शेयर पर दिख रहा असर

डोनॉल्ड ट्रंप के इस संकेत के बाद ही शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। उनके बयान का सीधा इफेक्ट भारतीय चावल कंपनियों के शेयर पर दिख रहा है। बड़ी बात ये है कि डोनॉल्ड ट्रंप का बयान उस वक्त आया है, जब अमेरिकी ट्रेड प्रतिनिधि के डिप्टी एंबेसडर रिकी स्विटजर भारत आने वाले हैं। वे 10-11 दिसंबर को भारत में रहेंगे, जहां इसी टैरिफ मुद्दे पर बातचीत होने वाली है।

Stock Market Today
Stock Market Today
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments