Homeक्राइमEncounter in Patna : 34 दिनों में 4 एनकाउंटर, पटना पुलिस ने...

Encounter in Patna : 34 दिनों में 4 एनकाउंटर, पटना पुलिस ने दौड़ाकर अपराधी को मारी गोली

Encounter in Patna : बिहार में अपराधियों की अब खैर नहीं है। पुलिस अब पूरी तरह से एक्शन में आ गयी है और कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाले अपराधियों का अब एनकाउंटर भी हो रहा है। गुरुवार को पटना पुलिस ने एक अपराधी को दौड़ा कर गोली मारी है। बिहार में ये बीते 34 दिनों में चौथा एनकाउंटर है।

Encounter in Patna : पटना पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली

दरअसल, रंगदारी मांगने के आरोपी को पटना पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी है। ये पूरा वाकया पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गोली मारी। गोली अपराधी के पैर में लगी और उसका एक साथी फरार हो गया है।

Encounter in Patna
Encounter in Patna

बैंक कर्मी से मांगी थी रंगदारी

इस संबंध में एसएसपी कार्तिकेय शर्मा की माने तो अपराधी ने बैंक कर्मी से रंगदारी मांगी थी और वो धमकाने की नीयत से फायरिंग करने पहुंचा था। तङभी पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया लेकिन वो पुलिस टीम पर ही फायरिंग करने लगा। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। इस दौरान गोली उसके पैर में जा लगी।

ये भी पढ़ें : JDU neta ka Murder : बिहार में जेडीयू नेता का मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर सीना, आंख और गर्दन में मारी गोली

Encounter in Patna
Encounter in Patna

अपराधी की हुई शिनाख्त

जख्मी अपराधी की शिनाख्त पिपरा निवासी राकेश कुमार (36) के रूप में की गई है। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और फिर इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज जारी है।

Encounter in Patna
Encounter in Patna
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments