HomeबिहारTransfer-posting : बिहार में फिर ट्रांसफर-पोस्टिंग, बदले गये सारण-दरभंगा और भागलपुर के...

Transfer-posting : बिहार में फिर ट्रांसफर-पोस्टिंग, बदले गये सारण-दरभंगा और भागलपुर के आयुक्त, तीन नये विभागों में सचिव की तैनाती

Transfer-posting : बिहार में प्रशासनिक फेरबदल लगातार जारी है। एकबार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पांच अधिकारियों को नई जिम्मेवारी (Transfer-posting) सौंपी गई है। इनमें सारण, दरभंगा और भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त का ट्रांसफर (Transfer-posting) कर दिया गया है।

Transfer-posting : बिहार में फिर ट्रांसफर-पोस्टिंग

राज्य सरकार के तीन नये विभागों में सचिव की तैनाती (Transfer-posting) की गई है। राज्य सरकार के नवगठित विभागों में शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन नियुक्त किये गये हैं। वे इसके पूर्व सारण के प्रमंडलीय आयुक्त की जिम्मेवारी संभाल रहे थे। वहीं, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सचिव डॉ. कौशल किशोर बनाए गये हैं। वे इसके पहले दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त थे।

ये भी पढ़ें : IAS Transfer-Posting : बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गये 13 जिलों के डीएम, यहां देखें पूरी लिस्ट

Transfer-posting
Transfer-posting

सिविल विमानन विभाग के प्रभारी सचिव बने निलेश रामचंद देवरे

निलेश रामचंद देवरे को सिविल विमानन विभाग का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। वे इसके पहले मंत्रिमंडल समन्वय विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थे। गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव अजय यादव को शिक्षा विभाग के सभी प्रकार के दायित्वों एवं प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

Transfer-posting
Transfer-posting

वहीं, मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह को भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेवारी सौंपी गई है।

Transfer-posting
Transfer-posting
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments