Massive road accident : कोहरा बना काल और विजिबिलिटी शून्य होने की वजह से कई गाड़ियां आपस में टकरा गई, जिसकी वजह से वाहनों में आग लग गई और 13 लोग जिंदा जल गये, वहीं 100 से अधिक लोग जख्मी हो गये।
Massive road accident : हादसे में 13 की मौत
ये भीषण सड़क हादसा उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा की तरफ माइलस्टोन 127 पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घने कोहरे के चलते आगे चल रहा एक वाहन डिवाइडर से टकराकर संतुलन खो बैठा और एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसके बाद वाहनों में आग लग गई, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
ये भी पढ़ें : Suhagrat me khula raj : सुहागरात में खुला पति का ऐसा राज और फिर नई नवेली दुल्हन ने…..

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने जबतक आग पर काबू पाया, तब तक 14 वाहन जल चुके थे। इनमें एक रोडवेज, 7 निजी बसें और एक कार शामिल है। ये बसें यूपी, बिहार, अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली जा रही थीं।

फिलहाल इस हादसे में जख्मी 42 लोगों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। लोगों की माने तो जब हादसा हुआ, तब अधिकतर यात्री सो रहे थे। बसों की टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई।

