Cold Alert : बिहार के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में ठंड अभी और प्रचंड होगी लिहाजा लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। 20 दिसंबर तक बिहार के 18 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
Cold Alert : बिहार के इन 18 जिलों के लिए कोल्ड अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो 18 से 20 दिसंबर तक पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर और बक्सर में घना कोहरा छाया रहेगा। इन सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

घना कोहरा छाए रहने के आसार
मौसम विभाग की माने तो हफ्तेभर तक प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। 17 दिसंबर को राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों के एक-दो स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 18 से 19 दिसंबर तक पश्चिमी और उत्तर-मध्य भागों के जिलों में भी सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

इसके अलावा अगले तीन दिनों तक राज्य के शेष जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा रहने के आसार हैं। अगले दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।

