Homeक्राइमDouble Murder : बिहार में डबल मर्डर से मची सनसनी, महिला वार्ड...

Double Murder : बिहार में डबल मर्डर से मची सनसनी, महिला वार्ड सदस्य को भी उतारा मौत के घाट

Double Murder : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। बेलगाम बदमाशों ने एकबार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है और डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Double Murder : शेरघाटी में डबल मर्डर

दरअसल, ये पूरा मामला शेरघाटी का है, जहां चांपी गांव में एक दंपत्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। बताया जाता है कि 50 वर्षीय प्रदीप यादव और उनकी पत्नी दोनों धान की रखवाली करने के लिए खलिहान में सोए हुए थे, जहां बेखौफ बदमाशों ने दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी। वे बीते 6-7 दिनों से खलिहान में ही रह रहे थे। फिलहाल केसरी देवी चापी पंचायत के वार्ड नंबर 1 के वार्ड सदस्य भी थीं।

ये भी पढ़ें : Bihar Teachers : सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए जरूरी खबर, जल्द पूरा कर लें ये काम..नहीं तो वेतन का नहीं होगा भुगतान

Double Murder
Double Murder

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, इस वारदात की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। जिले के पुलिस कप्तान भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन जारी है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Double Murder
Double Murder

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments