HomeखेलVarun Sanyal Asian Games 2026 : वजन कम करने के चक्कर में...

Varun Sanyal Asian Games 2026 : वजन कम करने के चक्कर में बेहोश हुआ इंडियन प्लेयर, एशियन गेम्स से हुआ बाहर, पिता हैं PM मोदी के आर्थिक सलाहकार

Varun Sanyal Asian Games 2026 : एशियन गेम्स (Asian Games) से बड़ी खबर सामने आ रही है कि भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स प्लेयर वरुण सान्याल की तबीयत अचानक बिगड़ गई और अब वे एशियन गेम्स से बाहर हो गये। उन्हें 77 किग्रा वेट कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल से पहले मेडिकली अनफिट घोषित कर दिया गया।

वरुण सान्याल एशियन गेम्स से बाहर

बताया जा रहा है कि मुकाबले से पहले वजन कम करने के लिए सौना बाथ लेने के दौरान उनकी तबीयत नासाज हो गई और वे बेहोश हो गये। इस दौरान एक नेपाल के प्लेयर ने उन्हें देखा और तुरंत मेडिकल टीम तक पहुंचाने में उनकी मदद की। गौरतलब है कि वरुण सान्याल के पिता संजीव सान्याल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आर्थिक सलाहकार हैं।

Varun Sanyal Asian Games 2026
Varun Sanyal Asian Games 2026

सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे वरुण

घटना की जानकारी मिलने के बाद MMA इंडिया के अध्यक्ष निखिल कुंदर और भारतीय अधिकारी भी वहां पहुंचे। डॉक्टरों ने वरुण की जांच की और उन्हें अनफिट घोषित कर दिया लिहाजा वे 77 किग्रा वेट के क्वार्टर फाइनल में नहीं उतर सके। उनका क्वार्टर फाइनल बहरीन के मुखम्मद नबीयेव से होना था। वरुण को प्रीलिमिनरी राउंड में बाई मिली थी इसलिए वे सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें : महेन्द्र सिंह धोनी के पड़ोसी बनेंगे ईशान किशन, सपनों के आशियाना का नक्शा पास, 11 मंजिला घर में मिलेंगी ये लग्जरी सुविधाएं

Varun Sanyal Asian Games 2026
Varun Sanyal Asian Games 2026
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments