BJP Ko jhatka : भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है. जी हां, पार्टी की एक लोकप्रिय लीडर ने भाजपा को बाय-बाय बोल दिया है, जिसके बाद सियासी गलियारे में खलबली मच गई है।
BJP Ko jhatka : इस लीडर ने छोड़ी पार्टी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. मशहूर बंगाली एक्ट्रेस पर्णो मित्रा ने भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कह दिया है. इसे बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. पर्णो मित्रा ने अब ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दामन थाम लिया है. मित्रा राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य समेत सीनियर नेताओं की मौजूदगी में पार्टी हेडक्वार्टर में TMC में शामिल हुईं.

ये भी पढ़ें : Bihar Teachers : सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए जरूरी खबर, जल्द पूरा कर लें ये काम..नहीं तो वेतन का नहीं होगा भुगतान
टीएमसी ज्वाइन करते ही बोलीं –
तृणमूल कांग्रेस में शामिल होते हुए पर्णो मित्रा ने कहा कि वे अपनी गलती सुधारने के लिए टीएमसी ज्वाइन की हैं. उन्होंने कहा कि आज का दिन उनके लिए खास है और मैं अपनी गलती सुधारना चाहती हूं. गौरतलब है कि परनो मित्रा जुलाई 2019 में BJP में शामिल हुई थीं और 2021 में बारानगर विधानसभा सीट से पार्टी की उम्मीदवार थीं.

हालांकि, साल 2021 के विधानसभा चुनाव में पर्णो मित्रा को हार का सामना करना पड़ा था. वे तृणमूल कांग्रेस के तपस रॉय से हार गई थीं.
