Sadhguru congratulates : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी बहुमत से मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु एवं ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
Sadhguru congratulates : सद्गुरु ने मुख्यमंत्री को दी बधाई
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे अपने पत्र में सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने एनडीए सरकार की जीत को बिहार की जनता के विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने पत्र में लिखा कि यह प्रशंसनीय है कि एनडीए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने बिहार की जनता का विश्वास बनाए रखा है, जो इस शानदार जनादेश से स्पष्ट होता है।
ये भी पढ़ें : BJP Ko jhatka : बीजेपी को लगा बड़ा झटका, इस नेता ने छोड़ी पार्टी, मची खलबली

सद्गुरु ने अपने संदेश में मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा सदैव उन पर बनी रहे और आने वाले वर्षों में बिहार की इस महान भूमि तथा यहां के लोगों की जरूरतों और क्षमताओं को पूरा करने के प्रयासों में उन्हें सही मार्गदर्शन मिलता रहे।

सद्गुरु जग्गी वासुदेव के इस संदेश को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और कार्यशैली के प्रति विश्वास और सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।
