HomeबिहारBCA Alert : BCL को लेकर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का अलर्ट, खिलाड़ियों...

BCA Alert : BCL को लेकर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का अलर्ट, खिलाड़ियों को गैर-मान्यता प्राप्त लीग से दूर रहने की हिदायत

BCA Alert : भागलपुर के सैंडिश कंपाउंड ग्राउंड में आयोजित की जा रही “BCL” यानी भागलपुर क्रिकेट लीग को लेकर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने स्थिति स्पष्ट की है। बीसीए को प्राप्त जानकारी के अनुसार इस लीग में खिलाड़ियों का ऑक्शन किया गया है। हालांकि, इस आयोजन को किसी भी स्तर पर मान्यता नहीं दी गई है।

BCA Alert : BCL को लेकर BCA का अलर्ट

बिहार क्रिकेट संघ से जुड़े भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने भी स्पष्ट किया है कि बीसीएल को उसकी ओर से किसी प्रकार की स्वीकृति नहीं दी गई है। जिला संघ ने इस पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से अनुरोध किया है। इसके बाद बीसीए ने यह दोहराया है कि उसके द्वारा इस तरह के किसी भी लीग, टूर्नामेंट या मैच के आयोजन के लिए किसी संस्था या संगठन को अनुमति नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें : Rohit Sharma : रोहित शर्मा का छलका दर्द, रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा : अंदर से पूरी तरह टूट गया.., देखें VIDEO

BCA Alert
BCA Alert

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने आधिकारिक बयान में सभी पंजीकृत खिलाड़ियों को आगाह किया है कि वे किसी भी अवैध या गैर-मान्यता प्राप्त लीग, टूर्नामेंट अथवा प्रदर्शनी मैच में भाग न लें। बीसीए के अनुसार, ऐसे आयोजनों में शामिल होने पर संबंधित खिलाड़ियों के खिलाफ संविधान के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।

BCA Alert
BCA Alert

बीसीए का यह स्पष्ट रुख राज्य में संगठित और नियमों के अनुरूप क्रिकेट गतिविधियों को बनाए रखने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। संघ ने खिलाड़ियों से अपील की है कि वे केवल मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में ही हिस्सा लें और किसी भी अनधिकृत आयोजन से दूरी बनाए रखें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments