JIO Subscriber Growth : सब्सक्राइबर ग्रोथ, एक्टिव यूज़र्स और होम ब्रॉडबैंड में जियो की बढ़त बरकरार

SHARE:

JIO on Top

JIO Subscriber Growth : टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के हालिया जारी सब्सक्रिप्शन आंकड़ों पर अपनी राय जाहिर करते हुए देश दुनिया के एनालिस्ट्स और ब्रोकरेज हाउसेस ने अपनी रिपोर्ट्स में रिलायंस जियो को फिर से अव्वल बताया है। ब्रोकरेज हाउसेस की रिपोर्ट्स के मुताबिक नवंबर में जियो ने कुल वायरलेस सब्सक्राइबर जोड़ने और एक्टिव (VLR) यूज़र्स की तादाद में बढ़ोतरी के साथ, इंडस्ट्री में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

JIO Subscriber Growth : जियो की बढ़त बरकरार

जेफरीज, मॉर्गन स्टैनली और कोटक जैसे एनालिस्टों के अनुसार, जियो ने नवंबर 2025 में करीब 12 लाख नए सब्सक्राइबर जोड़े, जिससे वह लगातार नौवें महीने भारती एयरटेल से आगे बना रहा। खास बात यह रही कि नवंबर में एकमात्र टेलीकॉम कंपनी जियो रही, जिसके एक्टिव सब्सक्राइबर बढ़े, जबकि अन्य कंपनियों को इस मोर्चे पर नुकसान उठाना पड़ा।

ये भी पढ़ें : JIO standalone 5G : भारत में 5G की असली तस्वीर: स्टैंडअलोन नेटवर्क से जियो ने बनाई मजबूत बढ़त

JIO Subscriber Growth
JIO Subscriber Growth

देश के 22 में से 17 टेलीकॉम सर्किल्स में जियो का VLR शेयर बढ़ा। जम्मू-कश्मीर और पंजाब में जियो की ग्रोथ सबसे ज्यादा दर्ज की गई। एनालिस्टों के विश्लेषण के अनुसार, नवंबर में जियो का एक्टिव VLR मार्केट शेयर बढ़कर 43.7% हो गया, जो महीने-दर-महीने 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़त दिखाता है। वहीं, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और अन्य ऑपरेटर्स के मार्केट शेयर में इस दौरान मामूली गिरावट देखी गई। बताते चलें कि VLR को टेलीकॉम कंपनियों के ARPU से जोड़ कर देखा जाता है।

JIO Subscriber Growth
JIO Subscriber Growth

होम ब्रॉडबैंड सेगमेंट में भी जियो की बढ़त बरकरार रही। कोटक की रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर में कुल ब्रॉडबैंड नेट ऐडिशन का लगभग 68% हिस्सा जियो के नाम रहा। मोबाइल ब्रॉडबैंड और फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) दोनों में जियो ने एयरटेल पर बढ़त बनाए रखी। मॉर्गन स्टैनली के मुताबिक, 5G FWA और UBR सहित फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस में जियो ने एयरटेल के मुकाबले लगभग ढाई गुना अधिक नए सब्सक्राइबर जोड़े हैं।

JIO Subscriber Growth
JIO Subscriber Growth
और पढ़ें