Dhan Kisan Lambit Bhugtan : बिहार के किसान अब नहीं होंगे परेशान, अब तुरंत मिलेगा धान का लंबित भुगतान

SHARE:

Dhan Kisan Lambit Bhugtan

Dhan Kisan Lambit Bhugtan : बिहार सरकार पूरे राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद कर रही है। इस दौरान किसानों को 24 घंटे के अंदर भुगतान किया जा रहा है। वहीं, जिन किसानों का भुगतान किसी कारण से लंबित रह गया है, उनका भुगतान तुरंत करने का निर्देश खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने दिया है।

Dhan Kisan Lambit Bhugtan : किसान अब नहीं होंगे परेशान

विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (बीएसएफसी) के मुख्यालय में निगम की समीक्षा बैठक यह निर्देश दिया है। बैठक के दौरान सचिव ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा है कि, जिन किसानों का भुगतान लंबित है, उनका भुगतान FIFO (First In First Out) व्यवस्था के तहत शीघ्र सुनिश्चित किया जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ये भी पढ़ें : Sabka Samman Jeevan Aasan : नीतीश सरकार का बुजुर्गों को तोहफा, अब घर बैठे मिलेगी पूरी स्वास्थ्य सुविधा, जानिए क्या है पूरा प्लान

Dhan Kisan Lambit Bhugtan
Dhan Kisan Lambit Bhugtan

साथ ही मिलों के निबंधन एवं फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (एफआरके) से जुड़े विषयों को लेकर उन्होंने निर्देश दिया है कि 10 जनवरी 2026 तक मिलों से प्राप्त एफआरके सैंपलों की जांच अनिवार्य रूप से पूरी कर ली जाए, जिससे गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके।

वहीं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से संबंधित योजनाओं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री पोषण योजना, गेहूं आधारित पोषण योजना, किशोरियों के लिए योजना तथा कल्याणकारी संस्था एवं छात्रावास योजना की स्थिति की समीक्षा करते हुए सचिव ने कहा कि इन योजनाओं के सफल संचालन में बीएसएफसी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसे और अधिक सुदृढ़ किया जाना चाहिए।

Dhan Kisan Lambit Bhugtan
Dhan Kisan Lambit Bhugtan

बैठक में उन्होंने एफसीआई से खाद्यान्न के उठाव से लेकर डिस्पैच तक की सभी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया ताकि खाद्यान्न समय पर लाभुकों तक पहुंचाया जा सके। खाद्यान्न परिवहन व्यवस्था के तहत जिन जिलों में परिवहन से संबंधित समस्याएं सामने आई, वहां तत्काल निष्पादन के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव मो. नैय्यर इकबाल, विशेष सचिव उपेंद्र कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी सृष्टि प्रिया एवं विनोद कुमार तिवारी सहित निगम के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

और पढ़ें