Bihar Investment News : बिहार में 4,092 करोड़ रुपये का निवेश, 12 कंपनियों से हुआ MoU, खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते, देखें कंपनियों के लिस्ट

SHARE:

Bihar Investment News

Bihar Investment News : बिहार में उद्योगों को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। इसी क्रम में शनिवार को उद्योग विभाग और 12 औद्योगिक इकाइयों के बीच कुल 4,092 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों से संबंधित समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में बोधगया में MoUs पर साइन किया गया

इन 12 कंपनियों से हुआ MoU

बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड (BIMCGL) के शुभारंभ और बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर के अवसर पर हुए इन समझौतों से राज्य में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। आज 4,092 करोड़ रुपये के जिन 12 निवेश प्रस्ताव पर MoU किया गया, उनमें ये इकाइयां शामिल हैं।

1. मिंट लाइफ साइंसेज : 1,500 करोड़ रुपये।
2. एबीआईएस (ABIS) ग्रुप : 600 करोड़ रुपये।
3. बायोहील एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड : 510 करोड़ रुपये।
4. जियोफास्ट इंडस्ट्रीज (1) लिमिटेड : 500 करोड़ रुपये
5. कुमार ऑर्गेनिक्स : 300 करोड़ रुपये।
6. जियाना इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड : 206 करोड़ रुपये।
7. नालंदा ऑटोमेक प्राइवेट लिमिटेड : 120 करोड़ रुपये।
8. अमरनाथ टेक्सटाइल : 110 करोड़ रुपये
9. मां भद्रकाली एल्युमिनियम एक्सट्रूजन प्राइवेट लिमिटेड : 95 करोड़ रुपये।
10. शिवा एग्रो नेचुरल प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड : 51 करोड़ रुपये।
11. वास्तु विहार बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड : 50 करोड़ रुपये
12. कनकलया ज्वेलरी : 50 करोड़ रुपये

Bihar Investment News

इन प्रस्तावों में ऊर्जा, टेक्सटाइल, ऑर्गेनिक उत्पाद, ऑटोमोबाइल, एल्युमिनियम, कृषि आधारित उत्पाद, बायोटेक्नोलॉजी और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी इकाइयां शामिल हैं। इन क्षेत्रों में निवेश से बिहार में उत्पादन गतिविधियों का विस्तार करने, सहायक उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर सृजित करने की संभावनाएं बढ़ेंगी। राज्य सरकार का उद्देश्य बिहार में निवेश के अनुकूल वातावरण विकसित करना, उद्यमियों को प्रोत्साहित करना और राज्य के औद्योगिक आधार को मजबूत बनाना है।

Bihar Investment News
Bihar Investment News

ये भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारियों को कब मिलेगा बड़ा तोहफा?, नए नोटिफिकेशन पर आया ये बिग अपडेट!

हजारों नौकरियों की बढ़ी उम्मीद

राज्य सरकार की प्राथमिकता समझौता ज्ञापनों को वास्तविक परियोजनाओं में बदलना है ताकि निवेश प्रस्तावों का लाभ औद्योगिक उत्पादन, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास के रूप में सामने आए। इसके लिए औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना के विस्तार और निवेशकों के साथ समन्वय के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।

Bihar Investment News
Bihar Investment News

इस अवसर पर केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, कृषि मंत्री सह गया जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा, उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Bihar Investment News
Bihar Investment News
और पढ़ें