Anant Singh News : ‘बहुतो बार बुखार आया है और छूटा है…नहीं है कोई डर’, अनंत सिंह का जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार पर पलटवार

SHARE:

Anant Singh News

Anant Singh News : बिहार विधान परिषद इलेक्शन का रिजल्ट आने से पहले मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और जेडीयू के प्रत्याशी नीरज कुमार के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। नीरज कुमार के बुखार छुड़ा देने वाले बयान पर ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह ने अपने अंदाज में जोरदार पलटवार किया है। नीरज कुमार ने अनंत सिंह पर हमला बोलते हुए कहा था कि रिजल्ट आने के बाद पार्टी उनका बुखार छुड़ा देगी। उनके इसी बयान पर अनंत सिंह ने पलटवार किया है।

‘बहुतो बार बुखार आया है और छूटा है’

मीडिया से मुखातिब होते हुए अनंत सिंह ने जीत का दावा करते हुए कहा है कि वह कहां मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री हैं, जो हमको मंत्री बना देंगे। सजा करा ही दिए, बचल क्या है, जो हमको नहीं करा दिए। नीरज जी के कुछ बचलो है, कह रहे हैं तो कहते रहें। हम पागल थे, जो ऐसे करते। बोखार छोड़ा देंगे तो हमको कोई डर भी नहीं है।

ये भी पढ़ें : अनंत सिंह जेडीयू से निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों के बाद लिया एक्शन, स्पीकर से विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा

Anant Singh News
Anant Singh News

‘न तो मरने का गम है और ना ही….’

इसके साथ ही अनंत सिंह ने अपने अंदाज में कहा कि बहुतो बार बुखार छूटा है, बहुत बार बुखार आया है। उसके लिए कोई चिंता नहीं है। न तो मरने का गम है और ना ही जीने की खुशी है। वहीं, जश्न की तैयारी पर अनंत सिंह ने कहा कि उनके उम्मीदवार की जीत तय है। चुनाव में हार-जीत हो सकती है लेकिन हमारी मिठाई बर्बाद नहीं होगी।

Anant Singh News
Anant Singh News

बढ़ती जा रही है तल्खी  Anant Singh News   

गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद की वोटिंग खत्म होने के बाद भी जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार और विधायक अनंत सिंह के बीच की तल्खी लगातार बढ़ती जा रही है। जनसुराज प्रत्याशी का समर्थन करने की वजह से अब अनंत सिंह को जेडीयू से छह साल के लिए बाहर निकाल दिया गया है।

 

और पढ़ें