Plastic godown me aag : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है कि एक प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लगी है, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। आग की लपटें काफी ऊंची उठती हुई देखी गई हैं। ये आग बाइपास थाना क्षेत्र के करमली चक में एक प्लास्टिक के गोदाम में लगी है।
Plastic godown me aag : गोदाम में लगी भीषण आग
प्लास्टिक गोदाम के कर्मियों की माने तो आग लगते ही तुरंत फायरब्रिगेड को कॉल किया गया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गये। गनीमत ये रही कि जिसवक्त आग लगी, उसवक्त गोडाउन में कोई भी व्यक्ति नहीं था।

वहीं, अगलगी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को काबू करने की कोशिश में जुट गये। जानकारी के मुताबिक पटना के लगभग एक दर्जन दमकल गाड़ियां और हाइड्रोलिक गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गई हैं।

