iPhone Bumper Discount : iphone के शौकीन लोगों के लिए गुड न्यूज है। अगर आप एकदम नया आईफोन लेने की सोच रहे हैं तो आपका इंतजार अब खत्म हो चुका है क्योंकि फ्लिपकार्ट पर बंपर डिस्काउंट में आपको आईफोन खरीदने का मौका मिल रहा है, जिसे आप भुना सकते हैं।
iPhone Bumper Discount : ग्राहकों की बल्ले-बल्ले
जी हां, Flipkart की Republic Day Sale 2026 में iPhone प्रेमियों के लिए शानदार ऑफर्स पेश किए गए हैं। इस सेल के दौरान iPhone 16, iPhone 17 और iPhone Air जैसे लेटेस्ट मॉडल्स पर जबरदस्त छूट मिल रही है। विशेष बात ये है कि अगर कस्टमर Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करते हैं तो उन्हें सीधे 4,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। इस बैंक ऑफर के बाद iPhone की कीमत पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो जाती है, जिससे यह डील और भी आकर्षक बन जाती है।

आईफोन खरीदने का है सुनहरा मौका
गौरतल है कि शनिवार यानी आज से ही Flipkart Republic Day Sale 2026 की शुरुआत हुई है, जहां आपको शानदार आईफोन खरीदने का सुनहरा मौका मिल रहा है। खास बात ये है कि ये सेल 17 जनवरी से 20 जनवरी तक चलेगी।
ये भी पढ़ें : FY26 Q3 : जियो ने दिखाई दमदार ग्रोथ, IPO की ओर मजबूत कदम

Flipkart Plus और Black मेंबर्स को 16 जनवरी की रात 12 बजे से Early Access मिल गया था। इस सेल में सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और होम अप्लायंसेज़ पर भी भारी डिस्काउंट मिल रहा है लेकिन सबसे अधिक चर्चा iPhone 16 और iPhone 17 पर मिल रही बंपर छूट को लेकर हो रही है।

इसके साथ ही अगर आप अपने पुराने iPhone को अपग्रेड करना चाहते हैं या पहली बार iPhone खरीदने की सोच रहे हैं तो Republic Day Sale 2026 आपके लिए सुनहरा मौका साबित हो सकती है।

