Weather alert : बिहार के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कुछ जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कई जिलों में बारिश भी हो सकती है, जिसके बाद तापमान में एकबार फिर गिरावट दर्ज की जाएगी।
Weather alert : बिहार के इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के 5 जिलों (पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण) में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में सुबह में विजिबिलिटी कम रहेगी। वहीं, राजधानी पटना में भी बादल और धूप की आंखमिचौली देखने को मिलेगी।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बिहार में घना कोहरा छाने के पीछे कई कारण हैं। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है लेकिन इसके चलते वातावरण में नमी बनी हुई है।

बारिश की भी चेतावनी जारी
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के अंदर बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। रात के तापमान में सामान्य से 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। हालांकि, 10 फरवरी से ठंड कम हो जाएगी।

